सराईकेला, दिसम्बर 10 -- सरायकेला, संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन को लेकर 13 दिसंबर से परीक्षा आयोजित होने जा रही है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। इसी संदर्भ में जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने कार्यालय में जिले में 13 दिसंबर को आयोजित होने वाले जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के सफल संचालन को लेकर बैठक की। बैठक में जवाहर नवोदय विद्यालय सिजुलता के प्राचार्य, सभी बीईईओ एवं केंद्राधीक्षक शामिल हुए। डीईओ ने प्रवेश परीक्षा के कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने की बात कही। डीईओ ने कहा कि जिले में 13 दिसंबर को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिले भर में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर 3,646 बच्चे शामिल होकर परीक्षा देंगे। सरायकेला मे...