किशनगंज, दिसम्बर 10 -- किशनगंज, एक प्रतिनिधि जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन कमिटी की बैठक मंगलवार को आयोजित की गयी। जिलाधिकारी सह विद्यालय प्रबंधन कमिटी विशाल राज की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुरक्षा कर्मी को प्रतिनियुक्ति, विद्यालय वाहन को निरस्त करने, आंतरिक सड़कों की मरम्मत, खेल के मैदान का सुदृढ़ीकरण, हाई टेंशन विद्युत तार का स्थानांतरण, परिसर में हर घर नल जल की व्यवस्था, जिला स्तरीय मेस कमिटी का गठन जैसे अनेक मुद्दों पर चर्चा की गयी। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के प्रधानों को आदेशित किया गया कि वे अपने अपने स्तर पर इस कार्य को पूर्ण करें। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य मो मेराज आलम को निर्देशित किया गया कि वे सभी विभागों के संपर्क में रहकर कार्य की प्रगति से अवगत कराते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.