कोडरमा, जनवरी 7 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवोदय विद्यालय समिति के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय एसजीएफआई जूडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह जानकारी पटना संभाग के जूडो प्रभारी सह पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोडरमा पूतों के शारीरिक शिक्षक रणवीर राय ने दी। उन्होंने बताया कि पटना संभाग से अंडर-17 वर्ग में रिशु भारती, वनीषा स्नेहाल और नेहा कुमारी (कोडरमा) का चयन किया गया है। इन तीनों खिलाड़ियों को नवोदय विद्यालय समिति द्वारा मणिपुर में आयोजित 10 दिवसीय जूडो प्रशिक्षण शिविर में शामिल किया गया है। प्रशिक्षण शिविर के उपरांत ये खिलाड़ी जनवरी माह में मणिपुर के इंफाल में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) अंडर-17 जूडो प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय स...