नैनीताल, फरवरी 7 -- गरमपानी। रामगढ़ ब्लॉक के जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट सुयालबाड़ी में शुक्रवार को पार्श्व प्रवेश परीक्षा 2026 सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नौवीं व 11वीं के लिए निर्धारित समयानुसार परीक्षा आयोजित की गई। 9वीं में कुल 526 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 305 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 221 अनुपस्थित रहे। वहीं 11वीं में 60 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 30 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दोनों कक्षाओं को मिलाकर कुल 335 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्राचार्य दीपा जोशी ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...