बिजनौर, दिसम्बर 13 -- ब्लॉक जलीलपुर के छात्रों के लिए स्थापित किए गए दो केंद्रों पर पर जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा सफलता पूर्वक आयोजित हुई। जिनमें से एक परीक्षा केंद्र सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चांदपुर बिजनौर जिसमें कुल पंजीकृत छात्र छात्राएं 376 थे, जिनमें कुल उपस्थिति-287 रही। जबकि दूसरा परीक्षा केंद्र हिन्दू इंटर कॉलेज जिसमें पंजीकृत छात्र-432 थे और कुल उपस्थिति छात्र-327 रही। दोनों परीक्षा केन्द्रों पर कुल उपस्थिति छात्र छात्राएं -614 रहे। जिनकी कुल उपस्थिति प्रतिशत-76% रही। बीईओ गजेंद्र सिंह ने सभी शिक्षक को बच्चों की उपस्थिति में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.