कोडरमा, फरवरी 24 -- चंदवारा। जवाहर घाट तिलैया डैम से स्थानीय पुलिस ने रविवार की शाम अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। मृतक युवक की उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास है। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने पानी में शव को उपलाता हुआ देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...