हापुड़, दिसम्बर 10 -- नगर के मोहल्ला जवाहर गंज मंडी में चल रहे आरसीसी सडक़ निर्माण कार्य पर व्यापारियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि निर्माण सामग्री मानकों के अनुरूप नहीं है और ठेकेदार लापरवाही से काम करा रहा है। इससे सडक़ निर्माण होते ही क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हापुड़-पिलखुआ विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) द्वारा लगभग 30 लाख रुपये की लागत से करीब 120 मीटर लंबी सडक़ का निर्माण कराया जा रहा है। सोमवार को व्यापारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया तो उन्हें मिश्रण में घटिया सामग्री का प्रयोग नजर आया। व्यापारियों का आरोप है कि मानक के अनुसार सीमेंट और गिट्टी की मात्रा का संतुलन नहीं रखा जा रहा है, जिससे सडक़ की मजबूती प्रभावित होगी। मिट...