हल्द्वानी, मई 27 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। स्वराज्य आश्रम (कांग्रेस भवन) में मंगलवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू के फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके बताए गए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे ने कहा कि नेहरू ने स्वतंत्रता संग्राम, भारत के एकीकरण सहित आईआईटी, आईआईएम, इसरो, एम्स जैसे संस्थानों की स्थापना में योगदान दिया। वहीं कांग्रेस नेताओं ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह नेहरू के संस्थानों जैसा कोई बड़ा प्रोजेक्ट स्थापित नहीं कर सकी है। कार्यकर्ताओं ने नेहरू के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मनोज शर्मा, अभिनव छिमवाल, राजेंद्र उपाध्याय, गोविंद बगड़वाल, संजू उप्रेती आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...