आगरा, सितम्बर 12 -- नेशनल हाइवे स्थित जवाहरपुल पर शुक्रवार की सुबह एक युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। वह बाइक से आया था। बाइक पुल पर खड़ी की। मोबाइल रखा और कूद गया। यह देख राहगीरों के होश उड़ गए। सूचना पर आई पुलिस ने गोताखोर बुलाए। देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला था। यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। घटना सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। खंदौली के गांव पुरागोवर्धन निवासी 23 वर्षीय जय कुमार काम पर जाने के लिए घर से निकला था। वह फ्रीगंज स्थित एक प्लाईबोर्ड वाले के यहां काम करता है। घर में हुए किसी विवाद के चलते परेशान था। जवाहरपुल पर उसने बाइक खड़ी की। वह किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। अचानक फोन काटा। बाइक के ऊपर रखा और रेलिंग पर चढ़कर यमुना में कूद गया। रामबाग से भगवान टॉकीज जाने वाले मार्ग पर घटना हुई। नजारा देख राहगीर सहम ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.