लखनऊ, मार्च 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा है कि जवाहरपुर विद्युत परियोजना की दूसरी यूनिट से इसी महीने उत्पादन शुरू हो जाएगा। पनकी यूनिट से भी इसी महीने उत्पादन चालू हो जाएगा। ओबरा सी की दूसरी यूनिट मार्च में शुरू हो जाएगी। प्रदेश में 1600 मेगावाट का नया थर्मल प्लांट लगाया जा रहा है। सौर ऊर्जा में भी 5000 मेगावाट, पवन ऊर्जा में 1300 मेगावाट तथा हाइड्रो में 5400 मेगावाट और पंप स्टोरेज का 2500 मेगावाट तथा थर्मल का 10600 मेगावाट क्षमता की नई विद्युत इकाइयां स्थापित की जा रही है। एके शर्मा ने यह जानकारी विधानसभा में मंगलवार को ऊर्जा विभाग पर चली बजट चर्चा पर दी। सदन ने ऊर्जा विभाग के लिए आवंटित 53,363 करोड़ से ज्यादा के बजटीय प्रावधान को मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि 24 घंटे बिजली देने के लिए 50 वर्ष पुरानी जर्जर व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.