सहरसा, फरवरी 5 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते डीएम दीपेश कुमार द्वारा निदेशित किया गया कि जिला में उर्वरक के परिचालन, वितरण, भंडारण एवं बिक्री के संबंध में समय-समय पर संबंधित उर्वरक निरीक्षक द्वारा जांच कराया जाय एवं कृशकों को उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराया जाय। वहीं पशुपालन विभाग संबंधित‌ स्पष्ट जवाब नहीं देने पर सहायक कुक्कुट पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछा तथा सभी बीडीओ को प्रखण्ड उद्यान पदाधिकारी का उपस्थिति विवरणी प्रतिवेदन देने का निर्देश दिए। जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देते कहा कि रबी मौसम में आठ प्रकार का बीज गेहूं, चना, मसूर, मटर, सरसों, तीसी, स्वीट कार्न एवं बेबी कॉर्न कुल लक्ष्य 11168.54 कि्ंवटल के विरूद्...