प्रयागराज, फरवरी 9 -- प्रयागराज। सीएमपी डिग्री कॉलेज के विधि विभाग में व्हाट्सएप ग्रुप पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में दोनों पक्षों से लिखित स्पष्टीकरण मांगते हुए कुल 12 छात्रों को सोमवार को तलब किया गया था। विभागाध्यक्ष प्रो. शिव शंकर सिंह यह तिथि अब परिवर्तित कर दी गई है। अब नोटिस का जवाब 11 और 12 फरवरी को प्रस्तुत करना होगा। छात्रों को निर्धारित तिथि पर कॉलेज परिसर के संगोष्ठी कक्ष में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा। पहले समूह के पांच छात्रों को और दूसरे समूह के सात छात्रों को बुलाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय पर अनुपस्थित रहने वाले छात्रों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.