लखनऊ, मार्च 11 -- - पिछड़ा वर्ग आयोग ने प्रमुख सचिव ऊर्जा और पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष को किया था तलब - निदेशकों के साक्षात्कार से दलित और पिछड़ा वर्ग के अभियंताओं को न बुलाने का मामला लखनऊ, विशेष संवाददाता ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव और पावर कॉरपोरेशन ने पिछड़ा वर्ग आयोग से जवाब देने के लिए 15 दिन की मोहलत मांगी है। आयोग ने मंगलवार को दोनों ही अधिकारियों अथवा विभाग के किसी अन्य सक्षम अधिकारी को जवाब के साथ तलब किया था। मामला निदेशकों के खाली 17 पदों के लिए होने वाले साक्षात्कार में विभाग के दलित और पिछड़े वर्ग के अभियंताओं को न बुलाए जाने से जुड़ा है। बिजली कंपनियों में निदेशकों के खाली 17 पदों पर तैनाती के लिए साक्षात्कार होने हैं। इसके लिए जिन अभियंताओं ने आवेदन किए थे, उनमें से 54 आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। आरोप हैं कि मनमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.