रिषिकेष, मार्च 25 -- टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने वार्षिक सतर्कता बैठक 2025 का आयोजन कर कॉरपोरेट प्रशासन और नैतिक व्यावसायिक प्रथाओं के प्रति कंपनी की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया। बैठक में टीएचडीसी की उपलब्धियां भी बताई गई। मंगलवार को टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने अल्लेप्पी केरल में वार्षिक सतर्कता बैठक 2025 का आयोजन किया। टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आरके विश्नोई ने कहा कि सतर्कता केवल एक नियामक अनिवार्यता नहीं, बल्कि संगठनात्मक उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण का एक मूलभूत स्तंभ भी है। टीएचडीसी का सतर्कता विभाग सक्रिय और दूरदर्शी संगठनात्मक दक्षता और शासन को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाता है। सतर्कता केवल अनुपालन तक सीमित नहीं है, यह जवाबदेही और विश्वास की संस्कृति को बढ़ावा देने का माध्यम भी है। साथ ही नैतिक शासन में हमारी पहल न केवल हम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.