हाथरस, फरवरी 7 -- समदपुर के जवान की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को तमंचों व कारतूस सहित पकड़ लिया। वहीं वारदात में प्रयुक्त कार भी पुलिस ने बरामद की है। हत्यारोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने की बात को स्वीकार किया। पिछले दिनों पांच फरवरी को बढ़ार चौराहे के निकट सेना के जवान अखिलेश कुमार पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी समदपुर की हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरासाकर उस समय हत्या कर दी थी। जब दोपहर के वक्त जवान हाथरस न्यायालय से एक मुकदमे में तारीख करके अपने घर आगरा वापस लौट रहा था। मृतक की बहन डौली कुमारी ने गांव के ही हिस्ट्रीशीटर सहित दस नामजदों व तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। हत्याकांड में शामिल नामजद हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक ने पांच टीमों का गठन किया था। जिसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.