भदोही, फरवरी 21 -- भदोही, संवाददाता। औराई थाना क्षेत्र के जेठूपुर, भवानीपुर गांव निवासी शहीद जवान धीरज कुमार गुप्ता का पार्थिव शरीर शनिवार को जिले में पहुंचा। जीटी रोड बाबूसराय से लेकर घर तक लोगों ने सड़क किनारे खड़े होकर जवान को श्रद्धांजलि दी। धीरज गुप्ता मार्च 2023 में अग्निवीर जवान के रूप में चयनित हुए थे। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर में उनकी अबूझ हाल में मौत हो गई थी। शनिवार को सेना की गाड़ी और एंबुलेंस के साथ वाराणसी से पार्थिव शरीर घर आया गया। जिले में शव वाहन के प्रवेश करने के पहले से ही बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे खड़े हो गए थे। देश की सेवा में रहे जवान को लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। घर पर सुबह ही एसडीएम, सीओ समेत पुलिस के जवान मौजूद थे। आज अंतिम संस्कार भोगांव गंगा घाट पर किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...