लखनऊ, जनवरी 6 -- लखनऊ, संवाददाता। आशियाना में बाइक सवार युवक ने भांजे और अन्य लोगों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपी एसएसएफ) के जवान को बिना की किसी बात पर सरेराह पीट दिया। आरोप है कि दबंगों ने लकड़ी की फंटी और ईंट से वार कर जख्मी किया है। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने दो नामजद सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ आशियाना थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। उन्नाव के बीघापुर निवासी विपिन सिंह यूपी एसएसएफ की प्रथम बटालियन में आरक्षी हैं। पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने ओएलएक्स पर एक साइकिल का विज्ञापन देखा था। खरीदने के लिए वह विक्रेता मो. सलीम से मिलने जा रहे थे। रास्ते में बाइक पर सिलेंडर लादकर जा रहे एक युवक ने उन्हें रोका और बिना किसी बात के अभद्रता करने लगा। विपिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.