मऊ, जनवरी 25 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बनियाबान तिराहे के समीप सीआईएसएफ जवान के बंद मकान के गेट का ताला तोड़कर चोर शनिवार की रात कमरे में घुस गए। कमरे में रखी आलमारी को तोड़कर चोर उसमे रखी नगदी सहित लाखों के आभूषण सहित कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची मकान की मालकिन ने पुलिस को सूचना दी। रविवार की सुबह पहुंची पुलिस एवं फॉरेसिक टीम घटना की जांच पड़ताल में जुटी रही। मधुबन-दोहरीघाट मार्ग स्थित बनियाबान के समीप सीआईएसएफ जवान अशोक कुमार सोनकर का मकान है। मकान मालिक ऋषिकेश में तैनात हैं। पत्नी शोभा देवी अपने दो बच्चों को पढ़ाने के लिए जनपद देवरिया के चकिया अपने मायके में रहती हैं। बीच-बीच में मधुबन स्थित बनियाबान के समीप मकान की देखभाल करने के लिए आती-जाती रहती हैं। इस बीच चोरों ने शनिवार देर रात मकान के मुख्य गेट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.