छपरा, दिसम्बर 12 -- गड़खा, एक संवाददाता। अवतारनगर थाना क्षेत्र के मनोहर बसंत गांव निवासी व वायु सेना के जवान की मौत महाराष्ट्र के थाने में बुधवार की रात हो गई। मृतक 35 वर्षीय आदित्यांशु मनोहर बसंत गांव निवासी तारकेश्वर सिंह के इकलौते पुत्र थे। उनकी मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। उनके शव को गुरुवार की देर रात पैतृक गांव मनोहर बसंत लाया गया। आदित्यांशु का शव गांव में आते ही मातम छा गया। शव के वाहन को देखते ही आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जमा हो गई। अपने चहेते लाल के अंतिम दर्शन और उसे श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजन आदित्यांशु के शव के साथ लिपटकर विलाप करने लगे। पत्नी प्रिया सिंह पति के शव के साथ लिपटकर दहाड़ मारकर रो रही थी। लोग चुप कराते थे तो वह पति की यादों में खो जाती थी। अन्य परिजनों के आंसू भी रुकने का नाम नह...