चम्पावत, दिसम्बर 23 -- चम्पावत। फिट उत्तराखंड मुहिम के तहत पुलिस जवानों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखने के लिए पुलिस लाइन में मंगलवार को साप्ताहिक पीटी परेड हुई। सीओ शिवराज सिंह राणा ने पुलिस कर्मियों को योग और प्राणायाम के फायदों की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस जवानों को योगाभ्यास और प्राणायाम कराया गया। सभी को नियमित रूप से योग करने को जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...