चम्पावत, दिसम्बर 16 -- चम्पावत। फिट उत्तराखंड अभियान के तहत पुलिस लाइन में मंगलवार को साप्ताहिक पीटी परेड हुई। सीओ शिवराज सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों को योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। सभी पुलिस कर्मियों से हर दिन योग व प्राणायाम करने की अपील की। सीओ ने बताया कि परेड का उद्देश्य पुलिस जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...