भदोही, फरवरी 7 -- भदोही, संवाददाता। पुलिस लाइन में शुक्रवार की सुबह परेड के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जनवरी माह में सराहनीय कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने थाने तथा डायल-112 पर नियुक्त पुलिसकर्मी, साइबर सेल/थाना साइबर क्राइम पर नियुक्त पुलिसकर्मी, कंप्यूटर ऑपरेटर तथा स्वाट एवं सर्विलांस टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। आगे भी बेहतर काम करने का आह्वान किया। कहा कि पुलिस को काम ही जनता के मन में विश्वास पैदा करके न्याय समय पर दिलाना है। पूरी कोशिश करें कि किसी के साथ गलत ना हो। साथ ही चेताया कि लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...