रुद्रप्रयाग, मार्च 17 -- गुलाबराय के समीप जवाड़ी बाईपास पर एनएच लोनिवि द्वारा क्षतिग्रस्त एप्रोच का काम तेजी से किया जा रहा है जबकि गुलाबराय की तरफ एप्रोच से पुल को जोड़ने के लिए 30 मीटर लम्बा वैली व्रिज तैयार किया जा रहा है। सोमवार को वैली व्रिज का एक पैनल जोड़ दिया गया है। बता दें कि बीते एक सप्ताह पूर्व जवाड़ी बाईपास के एप्रोच निर्माण के दौरान सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था जिससे यहां यातायात पूरी तरह बंद हो गया है। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने मौके का निरीक्षण कर पूर्व में ही एनएच को एक सप्ताह के भीतर पुल को वैकल्पिक रूप से वाहनों की आवाजाही के लिए तैयार करने के निर्देश दिए ताकि नगर में जाम की स्थिति पैदा न हो। एनएच लोनिवि द्वारा जवाड़ी बाईपास पुल के दोनों तरफ एप्रोच पर तेजी से काम किया जा रहा है। जवाड़ी की तरफ से आरसीसी राफ्ट भरने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.