अलीगढ़, जनवरी 17 -- जवां, संवाददाता। थाना जवां के अमरौली कस्बा निवासी मुवीन पुत्र पूरन खान शुक्रवार सुबह अलीगढ़ से अपने गांव के लिए जा रहा था। जैसे ही वो अमरौली कस्बे में स्थित राममूर्ति अस्पताल के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक स्कूल बस से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में मुबीन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना किसी राहगीर ने पुलिस को दी तो अमरौली पुलिस चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए और उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त की। जानकारी में पता चला कि उक्त युवक का नाम मुबीन है जिसकी उम्र लगभग 32 वर्ष है। इसकी सूचना पुलिस मृतक के परिवार वालों को दे दी और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मुबीन के पास तीन लड़कियां और एक लड़का है। मृतक अपने परिवार का मजदूरी करके भरण पोषण करता था।

हिंदी हिन्दुस्...