अलीगढ़, जनवरी 31 -- जवां (अलीगढ़)। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने शुक्रवार को थाना जवां क्षेत्र के गांव नगोला में नवनिर्मित पुलिस चेक पोस्ट का उद्घाटन किया। एसएसपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने व अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। चेक पोस्ट के सक्रिय होने से वाहन संचालन की निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण व नागरिकों और राहगीरों की सुरक्षा में और अधिक मजबूती आएगी। उन्होंने चेक पोस्ट की संरचना, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी व्यवस्था, बैरियर सिस्टम व अन्य आवश्यक संसाधनों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, सीओ तृतीय सर्वम सिंह व अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.