आरा, सितम्बर 10 -- शाहपुर। गंगा का जलस्तर बढ़ने से प्रखंड के जवईनिया गांव में कटाव फिर से चालू हो गया है। अब तक कटाव में बचे और घरों का अवशेष भी गंगा में बुधवार को समा गया। इनमें सिकेश्वर बिंद, संजय बिंद, संतोष बिंद, मुनमुन बिंद, अलगु बिंद, दशरथ बिंद, छतर साह, प्रकाश साह, कमलेश बिंद, धनपतिया देवी, साधु बिंद, गोरख चौधरी और करन चौधरी शामिल हैं। मुखिया प्रतिनिधि दिनेश यादव ने बताया कि सभी कटाव के बाद बांध पर शरण लिए हुए हैं। करनामेपुर थाना भी पानी से घिर गया है और वहां आवागमन में परेशानी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.