चम्पावत, दिसम्बर 13 -- चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने जल स्रोतों का संरक्षण और संवर्धन करने के निर्देश दिए हैं। स्प्रिंग एवं रिवर पुनरुद्धार प्राधिकरण (सारा) की समीक्षा बैठक में उन्होंने प्रभावी सिंचाई तकनीकों पर फोकस करने को कहा। चम्पावत कलक्ट्रेट में डीएम ने सारा के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में डिप्टेश्वर, गौड़ी और कालसन भोलेश्वर परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी हासिल की। बताया कि कालसन भोलेश्वर परियोजना के लिए स्वीकृत धनराशि 3.95 करोड़ के सापेक्ष 1.18 करोड़ रुपये अवमुक्त हो गई है। डीएम ने लघु सिंचाई और वन विभाग को निर्माण कार्य तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...