रांची, सितम्बर 20 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। स्वच्छ भारत मिशन का स्वच्छता ही सेवा तहत शनिवार को मास्टर जल सहिया रीता देवी के नेतृत्व में ओरमांझी पूर्वी क्षेत्र की जल सहिया ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान जल सहिया ने सिकिदिरी क्षेत्र के बनलोटवा, सांडी, पांचा, कुटे, मुटा, चाडू, नगड़ू आदि गांवों में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ भारत का संदेश दिया। रीता देवी ने बताया कि सफाई अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। सफाई अभियान में जल सहिया सुनीता देवी, बिराजो देवी, अफ्साना खातून, सुशीला देवी, लीला देवी, अख्तरी खातून, मूलो देवी, नीलमणि देवी, पूर्णिमा देवी, उषा देवी, रीता देवी, गुलनाज खातून, गुड्डी देवी, सुनीता देवी और उषा किरण देवी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...