पाकुड़, फरवरी 9 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। झारखंड राज्य जल सहिया संघ की महेशपुर एवं पाकुड़िया प्रखंड कमेटी के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी से मुलाकात कर जल सहियाओं की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को अवगत कराया कि झारखंड राज्य में वर्षों से पेयजल व्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली जल सहियाएं आज विभागीय उपेक्षा, प्रशासनिक लापरवाही एवं अन्याय का शिकार हैं। ज्ञापन में कहा गया कि सरकार द्वारा लिए गए कई निर्णय आज तक जमीनी स्तर पर लागू नहीं हो सके हैं, जिसके कारण राज्य भर की हजारों जल सहियाएं गंभीर आर्थिक, मानसिक एवं सामाजिक संकट से गुजर रही हैं। बताया गया कि लंबे संघर्ष के बाद सरकार द्वारा जल सहियाओं के लंबित मानदेय भुगतान हेतु राज्य के सभी जिलों में राशि ...