अल्मोड़ा, दिसम्बर 5 -- धन्यारी में चार सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन जारी रहा। लेकिन शुक्रवार को आंदोलनकारियों की जल संस्थान से वार्ता सफल रही। वहीं, लोनिवि के साथ पेंच फंसा रहा। इससे ग्रामीणों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। 21 वें दिन प्रकाश अधिकारी का आमरण जारी रहा। इस बीच लोगों से वार्ता के लिए जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता बंशीधर भट्ट, सहायक अभियंता प्रदीप सिंह कनवाल, एई दिनेश गिरी राज, लोनिवि से ईई डीसी पाण्डेय, एलएस अधिकारी, राजस्व उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह बोरा, वन दरोगा भूपाल राम पहुंचे। उन्होंने समस्याओं के समाधान की बात कह आन्दोलन समाप्त करने की अपील की। जल संस्थान से तो लोगों की बात सफल रही, लेकिन चौथी बार लोनिवि अधिकारियों से वार्ता उलझी रही। इससे अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा। लोगों ने साफ किया कि जब तक मांगें पूरी...