चम्पावत, मार्च 23 -- नगर में पेयजल समस्या बढ़ गई है। जल संस्थान लोगों को तीसरे और चौथे दिन पानी की आपूर्ति कर रहा है। जिससे लोगों को दूर जाकर पेयजल आपूर्ति करनी पड़ रही है। लोगों ने जल संस्थान से पेजयल समस्या के समाधान की मांग उठाई है। नगर में प्रतिदिन 2160 केएल पानी की जरूरत है, जिसके सापेक्ष चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना से 400 केएल, बनस्वाड़ योजना से 15 केएल, ऋषेश्वर टयूबवैल और फोर्ती गधेरे से 30-30 केएल पानी मिल पा रहा है। जिससे लोगों को तीसरे और चौथे दिन वह भी केवल 20 मिनट तक पानी मिल रहा है। नगर के लोगों की प्यास बुझाने के लिए जल संस्थान करीब 44 साल बूढ़ी चौडी लिफ्ट पेयजल योजना के भरोसे है। लिफ्ट पेयजल योजना के पाइप जर्जर होने के चलते समय समय पर इसमें लीकेज होने से पानी बर्बाद बहता रहा है। लोग नौलों, हैंडपंपों, नर्सरी गधेरे, अक्कलधारे से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.