उरई, जनवरी 2 -- जालौन। देवनगर चौराहे से चुर्खी रोड पर निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टैंड के सामने जल संस्थान की पाइप लाइन में लंबे समय से लीकेज बना हुआ है। पाइप लाइन सड़क के नीचे से होकर गुजर रही है, लीकेज होने से पानी सड़क पर बह रहा है। पानी के निरंतर रिसाव के कारण सड़क की सतह कमजोर हो गई है और गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शैलेंद्र चौहान, कल्याण सिंह गुर्जर, बंटू सेंगर और ज्ञानेश कुमार ने बताया कि यह समस्या काफी समय से बनी हुई है। लीकेज के कारण हर समय सड़क पर पानी बहता रहता है। जिससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए यह स्थान बेहद खतरनाक हो गया है। रात के समय गड्ढे नजर न आने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। आरोप लगाया कि जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार मौखिक और लिखित शिकायत दी...