पटना, दिसम्बर 3 -- जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को एक नवनियुक्त सहायक अभियंता समेत अनुकम्पा के आधार पर चयनित 32 कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि नवनियुक्त विभागीय कर्मियों से कहा है कि यह केवल नियुक्ति नहीं, बल्कि स्वयं को साबित करने का अवसर है। उन्होंने आगे कहा कि अपेक्षा है कि आप सभी तत्परता, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा विभाग और अपने कार्यालय की प्रतिष्ठा को बढ़ाने में योगदान देंगे। विभाग ने आप पर भरोसा जताया है और आपके जीवन में नई शुरुआत का अवसर दिया है तो आप भी अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। वहीं, प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने कहा कि आज का दिन सभी के जीवन में एक नई शुरुआत का प्रतीक है। 32 साथियों के असामयिक निधन के बाद आज उनके परिजनों को जो अवसर मिला है, वह...