जमशेदपुर, फरवरी 8 -- जमशेदपुर। "जल संरक्षण में महिलाओं की भूमिका" जैसे ज्वलंत विषय पर कदमा स्थित जय प्रभा कॉम्प्लेक्स में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पर्यावरण आयाम की ओर से एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जबकि संगठन मंत्र का वाचन रीना पारितोष ने किया। स्वागत भाषण पर्यावरण आयाम सह-प्रमुख वंदना ने दिया।विषय प्रवेश कराते हुए डॉ. अनिता शर्मा ने कहा कि जल संरक्षण केवल तकनीकी या सरकारी प्रयास नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है, जिसकी आत्मा महिलाएं हैं। उन्होंने अगली पीढ़ी को जल संरक्षण के संस्कार देने पर जोर दिया। रीना पारितोष ने दैनिक जीवन में छोटे प्रयासों से पानी बचाने, वाशिंग मशीन के सीमित उपयोग और ग्रामीण महिलाओं द्वारा कुएं-तालाब जैसे पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण की मिसाल रखी।रेखा ने घरेलू जल के पुन...