शामली, जनवरी 16 -- शहर के श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में शुक्रवार को भारत सरकार के इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत जल संरक्षण विषय पर पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि जल ही जीवन है, इसलिए जल का संरक्षण करना हमारा प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जल का शुद्ध रहना भी उतना ही आवश्यक है, क्योंकि हाल के दिनों में दूषित जल के सेवन से कई लोगों की मृत्यु के मामले सामने आए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि आवश्यकता अनुसार ही जल का उपयोग करें, जल को व्यर्थ न बहाएं तथा नदियों और तालाबों को प्रदूषित होने से बचाएं। साथ ही तालाबों को पाटकर उन पर अवैध निर्माण न करने का भी संदेश दिया। प्रतियोगिता के परिणामों में चित्रकला वर्ग में कु. फलक पुत्री शहजाद ने प्रथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.