सहारनपुर, जनवरी 8 -- आईटीसी मिशन सुनहरा कल के अंतर्गत चलाए जा रहे जल बचाओ अभियान के तहत गांव लखनौती खुर्द में नवनिर्मित तालाब का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी नीरू मलिक ने फीता काटकर किया। बीडीओ नीरू मलिक ने कहा कि आईटीसी मिशन सुनहरा कल का यह अभियान भविष्य की जल आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल है। तालाबों में जल संचय से आने वाले समय में जल संकट से निपटा जा सकता है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई। भूजल विभाग की अधिशासी अभियंता नूपुर गुप्ता ने कहा कि सभी को जल का सदुपयोग करना चाहिए और अनावश्यक जल बर्बादी से बचना चाहिए, क्योंकि भविष्य में जल संकट गहरा सकता है। उन्होंने सुनहरा कल अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान समाज को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का म...