किशनगंज, मई 16 -- किशनगंज, एक संवाददाता। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित किशनगंज महिला मंडल द्वारा बुधवार को एक बूंद एक सागर जल संरक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल कि बंहिनो ने नमस्कार महामंत्र द्वारा किया। महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती संतोष दुग्गड़ ने सभी का स्वागत किया और कविता के माध्यम से जल के महत्वकी जानकारी प्रदान की। आज हमें एक बूंद एक सागर जल संरक्षण इस विषय पर हमें बहुत ही सुन्दर तरीके से समझाया और कहा कि जब तक है पृथ्वी पर जल, तब तक सुरक्षित है सबका कल। अगर हम बीना मतलब के अगर पानी का व्यर्थ गवाएंगे तो फिर आने वाले कल में खूद कि प्यास कैसे बुझाएंगे। प्रतिदिन के कार्यकलापों में घर के काम काज में, रसोई घर में, नहाने में और भी जैसे पेड़ पौधे में भी पानी का उपयोग करते समय जागरूकता रखें। जैन धर्म के...