गिरडीह, मार्च 19 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी के सीओ अखिलेश प्रसाद ने बुधवार को सवेरा फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण सुरक्षा और जल संरक्षण को लेकर निकाले गए जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर तिसरी प्रखंड सह अंचल से रवाना किया। यह जागरूकता रथ तिसरी प्रखंड के लगभग 40 गांवों का दौरा करेगा और रथ में मौजूद कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गांव के लोगों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने तथा जल का संरक्षण करने को लेकर जागरुक करने का काम करेंगे। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को वनपट्टा मिलने की प्रक्रिया भी बताने का काम करेंगे। बताया गया कि तिसरी प्रखंड के सुदूरवर्ती गांवों के जंगलों से आए दिन पेड़ों की बेतहाशा कटाई की जाती है। जिसके कारण पर्यावरण पर खतरा मंडराने लगा है और जंगल का भी अस्तित्व मिटने के कगार पर है। वहीं आए दिन जंगलों की कटाई करने की वजह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.