बागेश्वर, मार्च 22 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में यहां जल दिवस पर गोष्ठी की गई। वक्ताओं ने जल के महत्व के बारे में बताया। जल संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण पर बल दिया। साथ ही जंगल को आग से बचाने के लिए आगे आने की अपील की। विकास भवन सभागार में शनिवार को संगीता आर्या, जिला विकास अधिकारी ने जल संरक्षण हेतु राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही 'सारा योजना की विस्तार से जानकारी दी। योजना के तहत पीटीसी के माध्मय से किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। ध्रुव सिंह मर्तोलिया, प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया गया कि जल संरक्षण के लिए हमें वनों का संरक्षण करना होगा। जंगल बचेगा तभी मानव जीवन सुरक्षित रहेगा। कोई वनाग्नि की घटना होती है तो वन विभाग को सूचित करें तथा आमजनमानस भी वनाग्नि कम करने में आवश्यक सहयोग प्रदान करें। राजेंद्र उप्रेती, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.