भदोही, फरवरी 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। औराई ब्लाक के भवानीपुर गांव स्थित मंदिर परिसर में रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें आ रहे गर्मी के मौसम को देखते हुए लोगों ने जल संरक्षण का संकल्प ली। बिना वजह पानी न गिराने का लोगों ने भरोसा दी। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ऋषि शुक्ला ने कहा कि जल संरक्षण के प्रति हमें संकल्पित होना होगा। मौसम का रुख बदलते ही पानी की खपत बढ़ गई है। वाहन धोने एवं अन्य काम के लिए जल को बर्बाद न करें। हम पानी का उतना ही उपयोग करें जितना जरूरी है। जल ही जीवन है, यह कहना जीतना आसान है। उतना ही कठिन है पानी बर्बादी को रोकना। ऐसे में हर व्यक्ति का दायित्व है कि जल व्यर्थ न गिराएं। मवेशी को नहलाने व वाहनों को धोने में कम से कम पानी उपयोग करें। इस मौके पर शिवम कुमार, सुनील तिवारी, अजय कुमार आदि उपस्थित थे।

ह...