रुडकी, फरवरी 22 -- जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश लेकर रविवार सुबह गंगनहर के घाटों और सड़कों पर सैकड़ों सेवादारों ने श्रमदान किया। संत निरंकारी मिशन के 'प्रोजेक्ट अमृत' के तहत आयोजित इस अभियान में पुरुषों, महिलाओं और छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नगर निगम पुल से गणेशपुर पुल तक सफाई कर स्वच्छ जल, स्वच्छ समाज का संकल्प दोहराया। सेवादारों ने गंगनहर घाटों के साथ ही गंगनहर पटरी को भी चकाचक कर दिया। रविवार को संत निरंकारी मिशन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट अमृत के चौथे चरण के तहत शहर के रविदास घाट, लक्ष्मी नारायण घाट सहित प्रमुख घाटों, सड़कों और पार्कों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के निर्देशन में देशभर में सुबह 8 से 11 बजे तक आयोजित किया गया। रुड़की ब्रांच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भगवानपुर और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.