सीतापुर, मार्च 18 -- महमूदाबाद, संवाददाता। सीता इण्टर कालेज के चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन प्रार्थना और ध्वज गीत के पश्चात टोलियां बनाकर शिविरार्थियों ने नगर पालिका परिषद के वार्ड सुदौली में लोगों को जल संरक्षण, स्वच्छता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे मुद्दे पर जागरूक किया। एनएसएस के शिविरार्थियों ने कार्यक्रम अधिकारी फराज अली के नेतृत्व में वार्ड सुंदौली पहुंचे। शिविरार्थियों ने अल्फा, ब्रावो, चार्ली, डेल्टा टोलियां में बंटकर वार्ड का भ्रमण किया और लोगों को जल संरक्षण की महत्ता बताई। विद्यार्थियों ने बताया कि पानी बचाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। गर्मियों में जल स्तर नीचे जाएगा जिससे कई इलाकों में पेयजल की समस्या हो सकती है। इसके लिए हम सबको अधिक से अधिक जल बचाना होगा। इस अवसर पर क्रीड़ा प्रमुख पुष्पराज आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.