उरई, नवम्बर 18 -- उरई। मंगलवार को जिले के लिए गौरव का क्षण रहा। दिल्ली के विज्ञान भवन में जल संचयन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर जिलेवासियों ने शुभकामनाएं दी हैं। जनपद में दो साल से पदस्थ जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है। उनके द्वारा जल संचयन के क्षेत्र में कराए गए उल्लेखनीय कार्य से न केवल जमीन की सिंचन क्षमता का विस्तार हुआ है बल्कि 47 गांवों के 17706 किसान लाभांवित हुए हैं। डीएम की प्रेरणा से जिले में सूख चुकी 81 किलोमीटर लंबी नून नदी को पुनर्जीवन मिला। सर्वप्रथम ड्राेन के माध्यम से इसका सर्वे कराया गया इसके बाद जनसहभागिता से हजारों की संख्या में लोगों ने श्रमदान कर इस पुण्य कार्य म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.