पटना, मार्च 31 -- गर्मी में जल संकट से निबटने के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने नए चापाकल लगाने का निर्णय लिया है। गंभीर जल संकट वाले क्षेत्रों की पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर चापाकल लगाए जाएंगे। पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1520 नए चापाकल लगाने की अग्रिम स्वीकृति दी जा चुकी है। इससे संबंधित निविदा प्रक्रिया को शीघ्र निष्पादित कर उन क्षेत्रों में चापाकल लगाए जाएंगे, जहां जल संकट की स्थिति अधिक गंभीर होती है। मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि इस वर्ष किसी भी जल संकटग्रस्त क्षेत्र में टैंकर से जलापूर्ति की आवश्यकता न पड़े। चापाकलों की स्थापना से स्थायी समाधान मिलेगा और लोगों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध होगा। साथ ही विभाग ने हर जिले में चापाकल मरम्मत अभियान की भी शुरुआत की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.