दरभंगा, जुलाई 14 -- मनीगाछी। जल संकट के निदान के लिए राघोपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड चार एवं पांच के लोगों ने रविवार को सकरी-धरौरा मुख्य सड़क को नारायणपुर में जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक मुख्य सड़क के जाम से यातायात प्रभावित हो गया। सड़क जाम की जानकारी पाकर जाम स्थल पर पहुंचे नेहरा थानाध्यक्ष राज किशोर राय ने सबों को समझा-बुझाकरकर जाम हटाकर यातायात बहाल कराया। जानकारी पाकर बीडीओ दुनिया लाल यादव एवं सीओ रविकांत ने जाम स्थल पर पहुंचकर लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। बताया जाता है कि 11 वार्डों वाली इस पंचायत में विशेष रूप से पांच एवं चार वार्ड में जलापूर्ति बाधित है। जलापूर्ति की व्यवस्था पीएचईडी को दिए जाने से नियमित इसकी देखरेख नहीं होने से संकट बना रहता है। स्थानीय लोगों के बीच उत्पन्न जल संकट को देखते हुए पूर्व मुखिया श्रवण कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.