दरभंगा, जुलाई 15 -- दरभंगा। जिले में गहरा रहे जल संकट के खिलाफ सोमवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इससे पहले उन्होंने पोलो मैदान धरना स्थल से आक्रोश मार्च निकाला। मार्च में पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. अली अशरफ फातमी, राजद जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव, भाकपा जिला मंत्री नारायणजी झा, राजीव चौधरी, सीपीएम राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती, अविनाश कुमार ठाकुर मंटू, भाकपा (माले) नेता आरके सहनी, नेयाज अहमद, नन्दलाल ठाकुर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष दयानन्द पासवान, सीताराम चौधरी, मो. असलम, डाॅ. मशकूर उसमानी, ई. माधव झा, मिथलेश चौधरी, रघुवंश कुमार सिंह, रतिकांत झा, डाॅ. जमाल हसन, नाजिया हसन, बुच्ची देवी, वीआईपी जिलाध्यक्ष विनोद बम्पर आदि शामिल थे। मार्च के दौरान वे बिहार व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।...