आदित्यपुर, नवम्बर 7 -- आदित्यपुर, संवाददाता। नगर निगम क्षेत्रवासियों की समस्याओं को जमीनी स्तर पर समझने और तत्परता से समाधान के लिए आदित्यपुर नगर निगम ने गुरुवार से 'हर वार्ड दस्तक' अभियान की शुरुआत कर दी है। गुरुवार को वार्ड संख्या-30 से इस अभियान की शुरुआत की गई। इसमें प्रशासक रवि प्रकाश, उपनगर आयुक्त पारुल सिंह और नगर प्रशासन की पूरी टीम वार्डों का नियमित भ्रमण कर विकास कार्यों की जरूरतों, साफ-सफाई की स्थिति और जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं का आंकलन कर रही है। अभियान के पहले दिन अधिकारियों ने वार्ड संख्या- 30 के रिक्शा कॉलोनी, एलआईजी और अन्य मोहल्लों में पहुंच कर लोगों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही समाधान भी किया। जल संकट वाले इलाकों में तत्काल कनेक्शन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई जबकि जरूरतमंद परिवारों को पीएम आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.