मिर्जापुर, जनवरी 9 -- विंध्याचल। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंच कर विधि-विधान से दर्शन पूजन किए। पुरानी वीआईपी गेट नंबर 1 से पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह ने पूजन सामग्री के साथ गर्भ गृह में पहुंचकर विधि विधान से दर्शन पूजन किया। इसके बाद मंदिर परिसर में विराजमान सभी देवी देवताओं का दर्शन कर परिक्रमा की। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र से रक्षा सूत्र बंधवाया। इसके बाद त्रिकोण परिक्रमा पथ पर स्थित महाकाली एवं अष्टभुजा देवी के दरबार में पहुंचकर मत्था टेका। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...