देवरिया, जुलाई 9 -- मईल(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। जल शक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह मंगलवार की देर शाम देवरिया पहुंचे। उन्होंने भागलपुर क्षेत्र के छित्तूपुर देवसिया में चल रहे कटान रोधी कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ और कटान से सम्बन्धित कार्यो की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वतंत्र देव सिंह को बलिया से 6:50 बजे देवरिया के भागलपुर-छित्तूपुर तटबंध का पहुंच कर निरीक्षण करना था। वे देर शाम बलिया से भागलपुर पहुंचे। यहां भागलपुर, छित्तूपुर, देवसिया में चल रही 11 करोड़ की कटान रोधी परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने परक्यू पाइन की संरचना और बोल्डर पीचिंग के कार्यो का विस्तार पूर्वक जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया कि सभी कार्य गुणव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.