नई दिल्ली, फरवरी 7 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता जनकपुरी में गड्ढे में गिरने से हुई युवक की मौत के मामले में दिल्ली जल बोर्ड की प्राथमिक रिपोर्ट सामने आ गई है। इसमें घटनास्थल पर ठेकेदार की लापरवाही और अधिकारियों की चूक को लेकर कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है। इसके साथ ही भविष्य में इस तरह की घटना न हो, इसके लिए भी अधिकारियों को लगातार निरीक्षण एवं प्रत्येक 24 घंटे में रिपोर्ट लेने की सलाह दी गई है। दिल्ली जल बोर्ड की टीम ने शुक्रवार को मौके का निरीक्षण करने के बाद अपनी प्राथमिक रिपोर्ट दी है। इसमें बताया गया है कि यह सड़क दोनों तरफ से बैरिकेड लगाकर बंद की गई थी और यातायात को दूसरे मार्ग पर डायवर्ट किया गया था। लेकिन बैरिकेड लगाते समय बीच में खाली जगह छोड़ दी गई, जहां से युवक बाइक के साथ भीतर प्रवेश कर गया। जांच में पाया गया है कि इस जगह...